{"_id":"6908f63d4f5201521208457d","slug":"bdc-said-neither-did-he-get-honorarium-nor-respect-in-the-block-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-132186-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बीडीसी बाेले न तो मानदेय मिला न ही ब्लॉक में सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बीडीसी बाेले न तो मानदेय मिला न ही ब्लॉक में सम्मान
Tue, 04 Nov 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 38 क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बैठक में मौजूद अमित दुबे बब्बन व अन्य। संवाद
मोहम्मदाबाद। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में मंगलवार को करीब ढाई वर्ष बाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बैठक हुई। इसमें बीडीसी बाेले कि न तो उन्हें बैठकों का मानदेय मिला और न ही ब्लॉक में सम्मान मिल रहा है।
उनके क्षेत्र में विकास कार्य भी नहीं कराए। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए। ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे बब्बन ने बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों से विकास कार्यों पर चर्चा की।
इस दौरान जारी किए गए एजेंडे के अनुसार मनरेगा योजना के बजट, स्वच्छ शौचालय योजना, एनआरएलएम, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, हैंडपंप आदि योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
सिरौली के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय से उनके क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं दिया गया। सम्मान भी नहीं मिलता है। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने कर्मचारियों से बीडीसी का सम्मान करने की अपील की।
उन्होंने बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे। कहा कि प्रस्ताव देने के तीसरे दिन विकास कार्यों को कार्ययोजना में शामिल कर दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मानदेय नहीं मिलता है। जबकि प्रति बैठक 1000 रुपये मानदेय निर्धारित है। प्रति वर्ष नियमित चार बैठकें भी नहीं होती। इस वित्तीय वर्ष में यह दूसरी बैठक है।
बीडीओ ने कहा कि अपना बैंक खाता अपडेट कराएं। पीएफएमएस पर खाता फीड कर मानदेय भेज दिया जाएगा। डॉ.आरसी माथुर, बीडीओ त्रिलोकचंद शर्मा, सीडीपीओ विमलेश चौधरी, एपीओ मयंक तिवारी, लेखाकार यशवीर सिंह, एडीओ आदि मौजूद रहे। (संवाद)