{"_id":"60bd045d8ebc3e8c093bf809","slug":"basti-s-middle-aged-dies-in-train-farrukhabad-news-knp6325958131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती के अधेड़ की ट्रेन में मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती के अधेड़ की ट्रेन में मौत से मचा हड़कंप
विज्ञापन
बस्ती के अधेड़ की ट्रेन में मौत
फर्रुखाबाद। जनपद बस्ती के अधेड़ की ट्रेन में मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव उतारा। अधेड़ गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था और एक माह से बीमार चल रहा था।
जनपद बस्ती थाना लालगंज रम्पूर्वा निवासी जमुना तेली (49) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पहले वह बीमार हो गया। जानकारी पर पुत्र विजय पाल गुजरात पहुंच गया। पुत्र ने पिता का इलाज करवाया। तबीयत में कुछ सुधार होने पर वह पिता को अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैठाकर घर ले जा रहा था।
रविवार सुबह छह बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंची। विजय ने पिता को नाश्ता करवाया। तभी उसे सांस लेने में परेेशानी हुई और बोगी में ही मौत हो गई। पुत्र विजय की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को बोगी से उतारा।
विज्ञापन
जीआरपी ने विजय से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में विजय ने बताया कि वह दो भाई है। उसकी बहन पूनम की शादी हो चुकी है। मां विधावती को पिता की मौत की सूचना दे दी है।