{"_id":"607880fb8ebc3edb53730be3","slug":"barshastgi-farrukhabad-news-knp6236849146","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर एंबुलेंस घर ले जाने वाला चालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर एंबुलेंस घर ले जाने वाला चालक बर्खास्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली के दिन सरकारी एंबुलेंस को घर ले जाने वाले चालक को कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है। जीवीके कंपनी के सख्त कदम से कई जिम्मेदार सकते में हैं।
प्रदेश में 102 व 108 व एएलएस एंबुलेंस संचालक कंपनी जीवीके ने होली पर कई गाड़ियों की रात में लोकेशन ट्रेस कराई थी। इसमें जिले की एक गाड़ी की करीब पांच घंटे लोकेशन हरदोई जिले के सवायजपुर कस्बे में मिली थी। यह लोकेशन चालक के घर के पास बताई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक अजय यादव व ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) डीके शुक्ला को ड्यूटी से हटा दिया गया था। कंपनी ने मामले में जांच शुरू करवा दी थी।
जांच में पता चला कि चालक ने होली के दिन हरदोई जिले के सवायजपुर निवासी नीरू पत्नी आनंद के पांच माह के बच्चे को ले जाने की बात कागजों में दर्शाई है। हालांकि महिला अस्पताल की ओपीडी उस दिन बंद थी और इमरजेंसी से इस नाम की कोई भी महिला और बच्चे की छुट्टी नहीं की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जीवीके कंपनी ने चालक अजय यादव को बर्खास्त कर दिया है। अन्य स्टाफ भी संदेह के घेरे में है। चालक की नौकरी बचाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने एक बैठक करके कई बिंदुओं पर चर्चा की। उसमें एंबुलेंस संचालक कंपनी के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंपनी ने चालक अजय यादव को बर्खास्त कर दिया है। किसी भी एंबुलेंस का स्टाफ दुरुपयोग उसका नहीं कर सकता। यह सभी के लिए सख्त संदेश है।
- अजय यादव, ईएमई (इमरजेंसी मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव), एंबुलेंस सेवा।