फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bar Election: Nomination on 5th, Voting on 29th October

बार एसोसिएशन चुनाव: 5 को नामांकन, 29 अक्तूबर को मतदान

Mon, 07 Sep 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bar Election: Nomination on 5th, Voting on 29th October
बार चुनाव: 5 को नामांकन, 29 अक्तूबर को मतदान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के 12 पदों पर चुनाव कराने की सोमवार को अधिसूचना जारी हो गई है। 5 अक्तूबर को नामांकन होगा और 29 अक्तूबर को मतदान व मतगणना कराई जाएगी। इस चुनाव में अन्य बार व संघ के पदाधिकारी और सदस्यों के मतदान करने पर रोक लगाई गई है। निर्वाचन समिति ने चुनावी खर्चे की सीमा तय कर प्रलोभन देने वालों की निगरानी करने को कमेटी गठित की है।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में निर्वाचन अधिकारी डा. अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह व डा. दीपक द्विवेदी ने प्रेस को बताया कि 12 पदों पर चुनाव के लिए 16 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 18 तक आपत्ति ली जाएगी और 22 को निस्तारण किया जाएगा। 25 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 30 सितंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री और पांच अक्तूबर को नामांकन होगा।
विज्ञापन

सात को आपत्ति और आठ को आपत्ति निस्तारण व जांच होगी। 9 अक्तूबर को पर्चा वापसी, 12 को प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 29 अक्तूबर को मतदान व मतगणना कराई जाएगी। 4 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा। बताया कि वही वकील मतदान कर सकेंगे, जिनके पास सीओपी कार्ड या उसका नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने सीओपी के लिए आवेदन किया और बार एसोसिएशन में वैध सदस्यता शुल्क जमा है वे भी मतदान कर सकते हैं। मतदान की तिथि से दो वर्ष पूर्व तक बार कौसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश में जिनका पंजीकरण है और दो वर्ष से विधि व्यवसाय में हैं वे भी वोट डाल सकेंगे। पंजीकरण कराने के बाद ऑल इंडिया परीक्षा जो वकील पास चुके हैं वे भी मतदान कर सकते हैं।
अन्य बार के पदाधिकारी व सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं होगा। कोविड-19 के नियमों का सभी प्रत्याशियों को पालन करना होगा। चुनाव खर्चे की जांच को चार्टर्ड एकाउंटेंट मोहित गुप्ता व उनके सहयोग में समीम खान को लगाया गया है।
चुनाव के दौरान अनैतिक प्रलोभन देने वालों की जांच को बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री व राघवेंद्र सिंह राठौर की कमेटी बनाई गई है। न्यायालय व बार एसोसिएशन परिसर में प्रत्याशी बैनर व पोस्टर नहीं लगा सकते हैं। इसकी निगरानी को मुदित यादव व मोहम्मद इदरीश को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक प्रत्याशी को एक अलग से खाता खुलवा कर पास बुक की फोटो कापी उपलब्ध करानी होगी। इसी खाते से चुनाव में प्रत्याशी को खर्च करना होगा।
चुनाव प्रक्रिया को बनी है ये कमेटी
चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए निर्वाचन समिति ने वरिष्ठ पांच वकीलों की समिति बनाई है। इसमें विमल कुमार वर्मा, लखमीचंद्र यादव, जाहिदयार खां, अनिल मिश्रा व राजीव सिंह राठौर को शामिल किया गया है।

चुनाव में खर्च करने की यह है सीमा
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दो लाख रुपये, उपाध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशी 1.50-1.50 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी एक लाख, पुस्तकालय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व लेखा परीक्षक पद के प्रत्याशी 50-50 हजार रुपये खर्च कर सकते हैं। पांच सदस्य पदों के प्रत्याशी 20-20 हजार रुपये चुनाव में खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed