फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bakri Eid today, preparing for prayers in mosques full

बकरीद आज, मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी

Mon, 12 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bakri Eid today, preparing for prayers in mosques full
ईद
ईद-उल-जुहा (बकरीद) की तैयारियां पूरी हो गई है। मंगलवार को बकरीद धूमधाम से मनाया जायेगा।
विज्ञापन



 शहर व देहात की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की तैयारियां कर ली गई हैं। मुस्लिम घरों में गजब का उत्साह है। मौलाना मुख्तार आलम कादरी बताते हैं कि अल्लाह ने अपने नेक बंदे हजरत इब्राहिम से सबसे चहेती चीज कुर्बानी मांगी थी। इस आजमाइश में खरा उतरने के लिए उन्होंने अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माईल को कुर्बानी के लिए पेश कर दिया।

लेकिन अल्लाह ने बेटे की जान नहीं ली, बल्कि अपने पैगंबर का इम्तिहान लिया था, जिस वजह से अल्लाह की दुआ पर पुत्र को बचा लिया गया और हलाल जानवरों की कुर्बानी हमेशा के लिए कायम कर दी गई। पैगंबर इस्लाम ने कुर्बानी देने की तामीद की है। मोहम्मद शमीम खां कहते हैं कि बकरीद के मौके पर लोग अपनी मेहनत की कमीई से मक्का में फरीज-ए-हज अदा करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


सदियों पहले मक्का में हजरत इब्राहिम व उनके बेटे हजरत इस्माईल ने खान-ए-काबा की तामीर की थी, जिसे अल्लाह के घर का दर्जा प्राप्त है। हज मालदारों पर फर्ज है। उधर, बकरीद की नमाज के लिए नई व पुरानी ईदगाहों में विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी ईदगाह कमेटी के सदस्य हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने बताया कि लोग नमाज के लिए समय से पहले पहुंचें। हाजी वारिस अली कहते हैं कि बुराइयों का त्याग करना सबसे बड़ी कुर्बानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed