फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baba Saheb's procession came out with pomp

वृद्ध की मौत, जिले में 101 और संक्रमित

Wed, 14 Apr 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's procession came out with pomp
फतेहगढ़ सीएचसी में कोरोना टीका लगवाती अनीता तिवारी। - फोटो : FARRUKHABAD
वृद्ध की मौत, 116 कोरोना की चपेट में
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 101 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें एआरओ ड्यूटी में लगे पीडब्ल्यूडी जेई, बद्री विशाल डिग्री कालेज के प्रबंधक, उनकी पत्नी व बेटी के अलावा सेंट्रल जेल अधीक्षक की पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं। वहीं इलाज के दौरान संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई।
इससे कोरोना से मरने वालों की संख्या 97 हो गई है। कमालगंज में हुई एंटीजन जांच में 11 और लोग संक्रमित निकले। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, उनके भाई, पत्नी व मां भी चपेट में आए हैं। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 116 हो गई। जनपद में अब तक 5268 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4704 लोग कोरोना को मात दे चुके, जबकि 97 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 468 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जनपद में कंटेनमेंट जोन व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सख्ती न बरते जाने से संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शहर के मोहल्ला साहबगंज निवासी 71 वर्षीय वृद्ध के 10 अप्रैल को संक्रमित होने के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जांच रिपोर्ट के अनुसार पंचायत चुनाव में नवाबगंज के एआरओ बनाए गए पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता (प्राविधिक), बद्री विशाल डिग्री कालेज के प्रबंधक, उनकी पत्नी व बेटी, सेंट्रल जेल अधीक्षक की पत्नी व दो अन्य लोग, रेलवे रोड निवासी रेस्टोरेंट मालिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
फतेहगढ़ का युवक व महिला, लोको रोड निवासी दो महिलाएं, दुर्गा कालोनी निवासी किशोरी, न्यू आदर्श कालोनी निवासी युवक, शिवाजी कालोनी निवासी महिला, न्यू इंदिरा कालोनी निवासी महिला व किशोरी, नगला दीना निवासी युवक, नवदिया निवासी अधेड़, पुलमंडी निवासी युवक, रेलवे कालोनी निवासी अधेड़, मिशन कंपाउंड निवासी वृद्धा संक्रमित मिली।
इसके अलावा नेकपुर चौरासी निवासी दो महिलाएं व किशोर, नगला नैन निवासी युवक, भोलेपुर निवासी अधेड़, युवक, नगला दीना निवासी युवक, गाड़ी खाना निवासी महिला, बरगदियाघाट निवासी महिला, दुर्गा कालोनी निवासी युवक, शहर का युवक, मोहल्ला सेनापति निवासी दो अधेड़, बढ़पुर निवासी एक परिवार के चार लोग व युवक, सधवाड़ा निवासी
महिला व वृद्धा, साहबगंज नरायनदास निवासी युवक, गनेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी महिला, तलैया फजल इमाम निवासी वृद्ध, वृद्धा व महिला, खड़ियाई निवासी युवक, देवरामपुर निवासी वृद्धा, आवास विकास कालोनी निवासी महिला, वृद्ध, अधेड़, मसेनी निवासी बालिका, सर्वोदय नगर निवासी युवक, गोला कोहना निवासी महिला, पल्ला जटवारा निवासी, वृद्धा, अंडियाना निवासी महिला भी कोरोना की चपेट में आई है।
मऊदरवाजा स्थित पैक्सफेड आफिस का कर्मचारी, आवाजपुर निवासी युवक, कमालगंज क्षेत्र में दद्दू सिंह मेडिकल कालेज के 24 छात्र व छात्रा सहित 32 लोग, पुलिस लाइन का सिपाही, मोहम्मदाबाद के दो लोग, मोहल्ला अवंतीबाई स्थित चूना फैक्टरी का युवक, नवाबगंज सीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी व गांव नगला चेतन निवासी अधेड़, राजेपुर के भरखा निवासी अधेड़, शमसाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी महिला व युवती व एक अन्य युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं एंटीजन किट से की गई जांच में फतेहगढ़ निवासी गैस एजेंसी मालिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
एएनएम सहित 11 पॉजिटिव
कमालगंज। भोजपुर बघार स्थित मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 24 छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के 48 छात्र व कर्मचारियों की जांच की। इसमें 52 वर्षीय शिक्षिका, 19 वर्षीय दो छात्राएं व एक 40 वर्षीय महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने पहुंचे नई बस्ती निवासी 65 वर्षीय रिटायर युवा कल्याण अधिकारी व उनकी 61 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अशोक नगर निवासी 35 वर्षीय सब्जी आढ़ती, गदनापुर निवासी 24 वर्षीय कोचिंग शिक्षक, शास्त्री नगर निवासी 58 वर्षीय एएनएम,बीबीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय महिला व अमानाबाद गांव निवासी 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने बताया 103 लोगों की जांच की गई। इसमें 11 पॉजिटिव पाए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed