{"_id":"67feae32328fde33a305d179","slug":"baba-nibkarori-and-ramnagariya-road-will-be-widened-with-12-crores-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-122926-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 12 करोड़ से चौड़ा होगा बाबा नीबकरोरी और रामनगरिया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 12 करोड़ से चौड़ा होगा बाबा नीबकरोरी और रामनगरिया मार्ग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 12 करोड़ रुपये से मेला रामनगरिया मार्ग पांचालघाट और बाबा नीबकरारी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। बाबा नीबकरोरी मंदिर वाला मार्ग फोरलेन होगा। शासन से 6.98 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर धर्मार्थ योजना के तहत जिले की दो सड़कों का चौड़ीकरण होगा। मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग स्थित बाबा नीबकरोरी धाम को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य मंजूर होने से श्रद्धालुओं को आराम होगा। मेला अथवा बरसात के दिनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। श्रद्धालु मंदिर आने के लिए अपने साथ लाए गए चार पहिया वाहन को खड़ा करने तथा वापस लाने के लिए कड़ी मशक्कत करते थे।
भीड़ के चलते व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चार पहिया के साथ ही दो पहिया वाहनों को खेतों में खड़ा करा देती थी। अब सड़क चौड़ी होने से लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
मुख्य सड़क से 510 मीटर का मार्ग फोरलेन होगा। इसके लिए नौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। स्वीकृति धनराशि में से 4.52 करोड़ रुपया निर्माण शुरू करने के लिए अवमुक्त कर दिया है। माघ माह में पांचाल घाट पर लगने वाले माघ मेला श्री रामनगरिया मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। इस मार्ग की भी मंजूरी धर्मार्थ योजना के तहत ही मिली है। तीन करोड़ से 1.10 मीटर की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए लिए शासन ने 2.46 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी है। बताते चलें कि मेला रामनगरिया में विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कल्पवास करने के लिए आते हैं।
धर्मार्थ योजना के तहत दोनों सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य को मंजूरी दे दी गई है। दोनों कार्यों के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- मुरलीधर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड फर्रुखाबाद