{"_id":"5edbb5198ebc3e90984dc283","slug":"b-pharma-boy-committs-suicide-in-farrukhaabad-farrukhabad-news-knp5640572188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी-फार्मा के छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, निजी चिकित्सक के यहां प्रक्टिस कर रहा था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी-फार्मा के छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, निजी चिकित्सक के यहां प्रक्टिस कर रहा था किशोर
विज्ञापन
बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे छात्र का शव शनिवार शाम को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही आत्महत्या की वजह बताई है।
अमेठी कोहना निवासी धनीराम जाटव का 21 वर्षीय पुत्र गौरव बी फार्मा का छात्र था। वह गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां बैठकर प्रैक्टिस भी करता था। सुबह 11 बजे वह घर से निकला। देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर काल की, मगर फोन बंद था।
शाम साढ़े पांच बजे भैरोघाट स्थित हनुमान गढ़ी के पास धीमरपुरा निवासी विनोद कुशवाह के खेत में कुछ लोग गए, तो शरीफा के पेड़ पर युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका देखा। कुछ लोगों ने गौरव के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन
गौरव का बड़ा भाई गुलशन और एक बहन भी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। गौरव गांव का कोरोना वारियर भी था। पांचाल घाट चौकी प्रभारी जेपी शर्मा ने शव कब्जे में ले लिया है।