{"_id":"65b6a63c4899d8989106b006","slug":"ayushman-is-becoming-a-patient-without-doctor-and-examination-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-107710-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना डॉक्टर व जांच के मरीज हो रहे आयुष्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना डॉक्टर व जांच के मरीज हो रहे आयुष्मान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले आयुष्मान मेले में बिना डॉक्टर व जांच के ही मरीज आयुष्मान हो रहे हैं। सीएमओ के आदेश के बावजूद नोडल अधिकारी निरीक्षण करने नहीं निकले। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।
जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी में लगा आयुष्मान मेला अव्यवस्थाओं से भरा रहा। नगरीय पीएचसी नवदिया में डॉ. सचिन कटियार ने 52 मरीज देखकर दवाई दी। एलटी न हाेने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। पीएचसी आईटीआई में डॉक्टर नहीं पहुंचीं।
यहां फार्मासिस्ट व एलटी की तैनाती नहीं है। इससे वहां पहुंचे मरीजों को सहायक स्टाफ ने लाल-पीली गोली देकर टरका दिया। पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता ने 53 मरीज देखे तो फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने दवाई दी। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार के 28 मरीज पहुंचे। एलटी न होने से किसी की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एएनएम व आशा के भरोसे मिला अस्पताल
मोहम्म्दाबाद। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरगांव में दोपहर 2:25 बजे एएनएम रोजी यादव व आशा सरिता ही मौजूद मिलीं। 15 मरीज देखे गए थे। डाॅ.अमित गुप्ता ने बताया कि वह दो बजे के बाद सीएचसी में आशाओं को प्रशिक्षण देने चले आए थे। फार्मासिस्ट अमित गंगवार सीएमओ कार्यालय से जिला कारागार में ड्यूटी लगी है। कुल 34 मरीज देखे गए। (संवाद)
बिना डॉक्टर के लगा आरोग्य मेला
शमसाबाद। क्षेत्र के पीएचसी चिलसरा में फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने 45 मरीज देखकर दवाई दी। एलटी देवेश कुमार ने 12 मरीजों की जांच की। एएनएम किरन, आरती, रिंकी मौजूद रहीं। सीएचसी में प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल, डॉ.अलीम व डॉ.उर्मिला ने 55 मरीज देखे। ढाई घाट मेले में डॉ.कुलभूषण, रूपेश स्टॉफ नर्स रिया को भेज कर दवा वितरण कराई गई। (संवाद)
फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं
कंपिल। क्षेत्र की पीएचसी बरखेड़ा में डॉ.अनुपम राजपूत ने मरीज देखे। फार्मासिस्ट की तैनाती न होने से एलटी अनूप ने वार्ड ब्वाय शैलेंद्र के सहयोग से दवाई बांटी। डॉ.अनुपम राजपूत ने बताया की कुल 25 मरीज आए। खांसी का सीरप मरीजों को नहीं मिल सका। (संवाद)