फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempted to burn kerosene to the bride

विवाहिता को केरोसिन डाल जलाने का प्रयास

Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attempted to burn kerosene to the bride
फर्रुखाबाद। कसबा चौराहे निवासी विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया गया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस की सूचना पर मायके वालों के पहुंचते ही ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए। पिता ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर के कलान निवासी रामसनेही गुप्ता ने अपनी पुत्री नीलम की शादी ढाई वर्ष पूर्व नवाबगंज कस्बा चौराहे निवासी युवक के साथ की थी। मंगलवार को केरोसिन से भीगी नीलम भागती हुई घर से निकली और ससुरालीजनों पर जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उसने थाने पहुंचकर मायके वालों को सूचना दी। देर शाम तक नीलम के पिता रामसनेही परिजनों के साथ जा धमके और पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें तीन लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को जलाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद मायके वाले नीलम के पति के घर पहुंचे, तब तक वह लोग घर पर ताला लगाकर खिसक चुके थे। रामसनेही ने बताया कि वह दहेज में दिया हुआ सामान भी अब साथ लेकर ही जाएंगे। प्रभारी थानाध्यक्ष आशू कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed