फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempted kidnapping of a student returning from school

Farrukhabad News: स्कूल से आ रहे छात्र के अपहरण का प्रयास

Sat, 14 Feb 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 14 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of a student returning from school
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के गांव पपियापुर में स्कूल से वापस आते समय कक्षा दो के छात्र का अपहरण करने का प्रयास किया गया। माता-पिता ने थाना पुलिस से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को शिकायत भेजकर शुक्रवार को बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


पपियापुर निवासी कौशल की पत्नी रेखा देवी ने एसपी से शिकायत की। कहा कि उनका पुत्र तनिश कक्षा दो में सातनपुर गांव के स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे स्कूल से लौट रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर सवार लोगों ने पुत्र को रोक लिया। वह जबरन उसे बाइक पर बैठाने लगे। मना करने पर तनिश के साथ मारपीट की गई। आसपास लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। उनकी बाइक का नंबर लोगों ने नोट कर लिया। सूचना पर 112 पुलिस पहुंची, तो आरोपी बाइकें छोड़कर भाग गए। पुलिस दोनों बाइकों को लेकर चली गई। थाने में बुलाकर चार घंटा बैठाया गया। इसके बाद भी डॉक्टरी नहीं कराई। पुलिस की आरोपियों से सेटिंग है। माता-पिता ने बच्चे का निजी स्तर पर डॉक्टरी परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि अपहरण के प्रयास की बात गलत है। बालकों में कहासुनी हुई थी। कोई चोट भी नहीं है। गलत तरीके से दूसरे पक्ष के बच्चों को फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन

अलग लगाएं
महिला ने खाया जहर, इमरजेंसी में विवाद

फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के गांव फतेहपुर निवासी रामजीत की पत्नी विमला देवी (22) ने शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालातों में विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे देवर टिंकू ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला की सास और मायके वालों में काफी देर विवाद होता रहा। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed