फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempt to capture government land, village head beaten up

Farrukhabad News: सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास, ग्राम प्रधान को पीटा

Sun, 21 Jul 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture government land, village head beaten up
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव में कुछ दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान से जातिसूचक गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित प्रधान ने तीन नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव अमेठी जदीद की प्रधान श्यामलता उर्फ हेमा जाटव ने गांव के ही जायद के पुत्र अफसान, साहद, शकील की पुत्री रुकसार और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि गांव में उनके खेत के पास सरकारी जमीन है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर में आरोपी सरकारी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में असलहे लेकर पहुंचे। वह जमीन पर खंभे लगाने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने जातिसूचक गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जमीन पर गिराकर लात, घूंसों, चप्पलों से पीटा। इससे काफी चोटें आईं। उसी दौरान मिलने पहुंचीं फतेहगढ़ की ज्ञानी ने बमुश्किल बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले रुकसार ने खेत में खड़ी फसल को जानवरों से नुकसान पहुंचाया था। मना करने पर ईंट पत्थर भी चला दिए थे। इसका पीड़िता ने वीडियो भी बनाया था। आरोपी भूमाफिया किस्म के लोग हैं। वह सरकारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed