फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Athletes won medals in running and javelin throw.

Farrukhabad News: दौड़ और भाला फेंक में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 13 Oct 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Athletes won medals in running and javelin throw.
फर्रुखाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 और अंडर-16 एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुई। खिलाड़ियों ने ट्रैक और मैदान की विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। पहले दिन दौड़ और भाला फेंक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालिका अंडर-12 की 60 मीटर दौड़ में मोहिनी प्रथम, प्रियांशी राजपूत द्वितीय और तेजस्विनी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अब्दुल ने पहला, सुमित ने दूसरा और आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक भाला फेंक में आरब प्रताप प्रथम, ईशान खान द्वितीय और हर्ष मिश्रा तृतीय रहे। बालक अंडर-12 भाला फेंक में हिमांशु, अध्ययन शर्मा और आरब क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनी प्रथम, अनन्या द्वितीय और अश्वनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

अंडर-16 बालिका 60 मीटर दौड़ में पलक सिंह, अनिका सिंह और आरुषी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में निकित, हर्ष राजपूत और अबूजर खान विजेता रहे। अंडर-16 बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में आनंद कुमार, राजन यादव और लकी राजपूत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राजुल यादव, शिवांकी और आकृति ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जोबी जोसेफ और एसबी रोजी के प्रबंधक राजीव मोहन पांडेय ने किया। संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा और सचिव योगेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। निर्णायक मंडल में वीना यादव, प्रकृति वर्मा, सुहानी राठौर, अरुण यादव, विमलेश, सपना यादव, नागेंद्र और मनीष शामिल रहे। इस दौरान पुष्कर मिश्रा, मनीष वर्मा, अहमद खां, संजीव कटियार, राजीव बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed