{"_id":"60e73f6e8ebc3ebb4d70b326","slug":"at-rajeypur-bjp-will-clean-swipe-farrukhabad-news-knp639062164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का पर्चा निरस्त होने से राजेपुर में भाजपा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का पर्चा निरस्त होने से राजेपुर में भाजपा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ तय
विज्ञापन
राजेपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन किया। जांच में सपा प्रत्याशी का नामांकनपत्र निरस्त हो गया। इससे प्रमुख की सीट पर भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
ब्लाक प्रमुख पद पर सपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता देवी ने दोपहर 12:45 बजे अपना नाम निर्देशन पत्र सौंपा। 1.30 बजे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के पुत्र डॉ.पल्लव सिंह सोमवंशी ने दो नामांकनपत्र जमा किए। डॉ.पल्लव सिंह के
नामांकन में सत्ता की हनक साफ नजर आई। उनके साथ नामांकन कराने आए अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सुदेश त्रिवेदी सहित दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे। जांच में सहायक निर्वाचन अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने सपा प्रत्याशी सुनीता देवी का नामांकनपत्र निरस्त कर दिया। बताया कि दोनों नामांकन पत्रों में अनुमोदक के हस्ताक्षर नहीं हैं। एक नामांकनपत्र में बीना व दूसरे में जितेंद्र का नाम अनुमोदक में अंकित है।
विज्ञापन
दुग्ध संघ अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ब्लाक प्रमुख पद पर अपने पुत्र डॉ.पल्लव सिंह सोमवंशी को नामांकनपत्र दाखिल कराने जा रहे थे। ब्लाक कार्यालय के बाहर लगे बैरियर पर आगे चल रही विधायक सुशील शाक्य व दुग्ध संघ अध्यक्ष की कार को पुलिस ने जाने दिया। प्रत्याशी डॉ. पल्लव सिंह की कार को बैरियर पर रोक दिया। यह देख दुग्ध संध अध्यक्ष अपनी कार बैक कराकर
आए और बैरियर पर तैनात दरोगा को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। बैरियर अपने ही आदमी से हटवा दिया और पल्लव की कार के साथ अन्य कारें भी अंदर चली गईं। उन्होंने दरोगा से कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी के समर्थकों को पैदल जाने से कौन रोक सकता है। इसी का उन्होंने विरोध किया था। फिलहाल कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी।