{"_id":"66fb1559c9a41b00f70021f7","slug":"assets-worth-rs-8535-lakh-of-betting-mafia-hasnain-and-rohit-confiscated-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116127-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सट्टा माफिया हसनैन व रोहित की 85.35 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सट्टा माफिया हसनैन व रोहित की 85.35 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सट्टा माफिया हसनैन व उसके साथी रोहित की 85.35 लाख की संपत्ति पुलिस व प्रशासन कुर्क कर ली है। गैंग लीडर हसनैन सहित 13 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा निवासी सट्टा माफिया हसनैन, दिलशाद, सोहित, सरताज, अशफाक, रोहित, गढ़ी अब्दुल मजीद मोहल्ला निवासी राजू उर्फ इरशाद, बक्कास, मोहल्ला दरीबा पूर्व निवासी गुड्डन उर्फ मनोज, मोहल्ला जंगबाज खां निवासी पप्पू उर्फ रामप्रसाद, गांव कुइयां बूट निवासी पारुल, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पालीवाल गली निवासी सर्वेश पाल के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।
गैंग लीडर सट्टा माफिया हसनैन व रोहित सहित उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने के जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने आदेश दिए। एसपी आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर सोमवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, एसओ मऊदरवाजा भोलेंद्र चतुर्वेदी फोर्स के साथ हसनैन के घर खटकपुरा पहुंचे। वहां डुगडुगी पिटवाकर हसनैन की पत्नी नसीम बानो, पुत्र मेराज, सरताज, अफजल के नाम के चार मकान कुर्क कर लिए।
विज्ञापन
उनकी बाजारू कीमत 75.85 लाख रुपये है। इसके बाद पुलिस ने रोहित का खटकपुरा सिद्दीकी का प्लाट कुर्क कर लिया। यह प्लाट उसकी पत्नी शमा बेगम के नाम है। इसकी बाजारू कीमत 9.50 लाख रुपये है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया गैंगलीडर हसनैन व साथी रोहित की गैंगस्टर के मुकदमे में 85.35 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है।