{"_id":"5c28fba9bdec2256c66bbf9c","slug":"arrested-in-malegaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Dec 2018 10:38 PM IST
gaurav gaurav
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में शनिवार की शाम घर में अकेली छह साल की बालिका के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने देर रात आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया। पीड़ित बालिका का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण परिवार समेत फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। शनिवार की शाम मां और पिता किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उसकी छह वर्षीय पुत्री अकेली थी। बालिका को घर में अकेला देखकर मोहल्ले का एक किशोर घर में घुस गया।
उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। मां बाहर से लौटकर घर आई तो पुत्री ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। पुत्री को लेकर मां कोतवाली पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए किशोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
रात में ही पीड़िता का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। छापेमारी कर आरोपी किशोर को देर रात पकड़ लिया। डॉ. कृष्ण बोस ने परीक्षण कर जांच को स्लाइड बनाई। उन्होंने बताया कि स्लाइड को जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी किशोर को रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे राजकीय संप्रेक्षणगृह भेज दिया गया।