फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arms factory caught, two criminals arrested

Farrukhabad News: असलहा फैक्टरी पकड़ी, दो शातिर गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Arms factory caught, two criminals arrested
फर्रुखाबाद। पुलिस ने असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ बने व दो अधबने तमंचे सहित उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कंपिल थाना के एसओ जितेंद्र चौधरी को सूचना मिली कि गांव सिरसा में काफी समय से अवैध रूप से असलहे बनाने का काम चल रहा है। रविवार सुबह सटीक सूचना पर पुलिस ने गांव के निवासी जयनंदन उर्फ जैना के यहां दबिश मारी। पुलिस ने मौके से जयनंदन उर्फ जैना व गांव के विजय प्रताप उर्फ करू को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों मौके पर तमंचा बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से नौ बने तमंचे, दो अधबने तमंचे, लोहे की चार नाल, तीन कारतूस, दो खोखा सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि जयनंदन उर्फ जैना के खिलाफ गंभीर धाराओं में 21 मुकदमे कंपिल थाने में दर्ज हैं। वह पहले भी अवैध शस्त्र में पकड़ा जा चुका है। विजय प्रताप उर्फ करू के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed