{"_id":"6941a683418d949ecb084eaf","slug":"arbitrariness-gas-agency-operators-selling-cylinders-worth-rs-876-for-rs-900-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-134328-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी : 876 का सिलिंडर 900 में बेच रहे गैस एजेंसी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी : 876 का सिलिंडर 900 में बेच रहे गैस एजेंसी संचालक
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र में गैस एजेंसी मालिकों की मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। आरोप है कि एजेंसी संचालक घरेलू गैस सिलिंडर की तय कीमत से अधिक रुपये वसूल रहे हैं। इससे कई गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार गैस सिलिंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। ऐसे में मजबूरी के चलते वह लोग पारंपरिक चूल्हे पर खाना पकाने को विवश हैं।
भारतीय प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 876 रुपये निर्धारित की गई है। इसी दर में उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी देना भी एजेंसी मालिकों की जिम्मेदारी है। बावजूद जानकारी के अभाव का फायदा उठाकर एजेंसी संचालक होम डिलीवरी के नाम पर 876 रुपये के बजाय 900 रुपये तक वसूल रहे हैं। नियमों के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता स्वयं एजेंसी या गोदाम से सिलिंडर लेने जाता है तो उसे 33.46 रुपये की छूट दी जानी चाहिए। आरोप है कि गोदाम से उपभोक्ताओं को यह छूट नहीं दी जा रही। कई जगह खुले पैसे न होने का बहाना बनाकर 876 की जगह 880 रुपये वसूले जा रहे हैं।
गांव त्यौरखास निवासी गृहिणी मुन्नी देवी ने बताया कि घर तक सिलिंडर पहुंचाने के नाम पर उनसे 900 रुपये वसूले जा रहे हैं जिससे वे चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। वहीं उत्तम नगर निवासी मीरा ने आरोप लगाया कि गोदाम से सिलिंडर लेने पर भी 880 रुपये लिए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।