{"_id":"68b5ee2e42ac5729d20649c5","slug":"animal-breeders-are-troubled-by-foot-and-throat-disease-in-animals-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-129196-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पशुओं में खुरपका व गला पका बीमारी से पशुपालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पशुओं में खुरपका व गला पका बीमारी से पशुपालक परेशान
विज्ञापन
कमालगंज। पशुधन विभाग की लापरवाही से अभी तक कई गांवों में पशुओं का टीकाकरण नही हो पाया। इससे खुरपका व गला पका बीमारी फैल रही है। गदनपुर तुर्रा में भी 25 से ज्यादा पशु बीमारी से पीड़ित हैं।
बरसात में फैलने वाली खुरपका व गला पका बीमारी फैलने से बेजुवान पशु बेहाल हैं। जबकि पशुपालक भी परेशान हैं। पशु ठीक से चारा नहीं खा पा रहे। दूध भी कम होता जा रहा है। गदनपुर तुर्रा ग़ांव में भी बीमारी का प्रकोप है। यहां भी अभी तक टीकाकरण नहीं कराया गया। खास बात यह कि बीमारी के फैलाव से पशुधन विभाग अनजान बना हुआ है। गदनपुर तुर्रा के प्रधान प्रतिनिधि संजू चौबे ने कहा कि गांव में करीब 25 पशुओं में बीमारी है।
उन्होंने इसकी जानकारी पशु चिकित्साधिकारी को फोन पर दी है। पशु चिकित्साधिकारी कमालगंज राघवेंद्र सिंह का कहना है कि पशुधन प्रसार अधिकारी अमरदीप के नेतृत्व में चार पशु मित्रों की टीम गांवों में एक माह से टीकाकरण में लगी है। बरसात के इतने दिनों तक टीकाकरण पूरा क्यों नहीं हो पाया। इस पर वह कुछ नहीं बता सके।