फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An old man returning after receiving an invitation was beaten to death with a brick.

Farrukhabad News: निमंत्रण खाकर लौट रहे वृद्ध की ईंट से कूंचकर हत्या

Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
An old man returning after receiving an invitation was beaten to death with a brick.
फर्रुखाबाद। गांव के दूसरे छोर पर बने गेस्ट हाउस में बरसी की दावत खाने गए वृद्ध की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास सूखे बंबे में फेंक दिया। रविवार सुबह पुत्रों ने खोजबीन शुरू की, तब घटना का पता चला। फोरेंसिक टीम ने पुत्र और एक ग्रामीण के हाथों के नमूने लिए। बेटे ने गांव के पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन




मऊदरवाजा थाने के गांव अदियुली निवासी ठाकुर चंद्रपाल सिंह (63) शनिवार शाम गांव के संग्राम सिंह की बरसी का निमंत्रण खाने गांव में ही बने गेस्ट हाउस में गए थे। वह रात में घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

रविवार सुबह पत्नी सरोज कुमारी ने दूसरे मकान में रह रहे पुत्र विजय प्रताप और आशीष को जानकारी दी। विजय खोजने निकले तो कुछ लोगों ने गांव के पास से निकल रहे बंबे में शव पड़े होने की सूचना दी। उनका सिर ईंट से कूंचा गया था। हत्यारों ने बनियान फाड़कर उनका गला भी कसा था। पुलिस ने ईंट व बनियान कब्जे में ले ली। फोरेंसिक टीम ने पुत्र विजय प्रताप और गांव के ही एक ग्रामीण के हाथों के नमूने लिए। वृद्ध की जेब में देसी शराब भरा क्वार्टर भी मिला है। पुत्र विजय प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने बाबरपुर निवासी चुन्ने खां और उनके पुत्र महताब खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि शक के आधार पर पुत्र ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।




जिसके रहते थे साथ, उन्हीं पर जताया शक

चंद्रपाल सिंह के दो मकान हैं। एक में वह पत्नी के साथ रहते थे, जबकि दूसरे मकान में उनके दोनों बेटे अपने बच्चों के साथ रहते थे। पुत्र विजय प्रताप ने बताया कि पिता से कोई अनबन भी नहीं थी। वह दूसरा मकान खाली नहीं छोड़ना चाहते थे, इसीलिए उसमें रहते थे। गांव का ही एक व्यक्ति पिता के साथ अधिक रहता था। दावत खाने के बाद कुछ लोगों ने उसी और एक उसके रिश्तेदार के साथ बाइक पर बैठा देखा था। उसी पर शक जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed