{"_id":"67f413919f024c051003d4d6","slug":"an-innocent-child-lying-on-a-cot-was-scratched-to-death-by-dogs-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105854-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चारपाई पर लेटे मासूम को कुत्तों ने नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चारपाई पर लेटे मासूम को कुत्तों ने नोचकर मार डाला
Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल बच्चे का इलाज कराने पहुंचे माता पिता।
- फोटो : लोहिया अस्पताल बच्चे का इलाज कराने पहुंचे माता पिता।
फर्रुखाबाद। चारपाई पर सो रहे एक मासूम को खूंखार कुत्ते खींचकर ले गए। मां ने चारपाई खाली देखी, तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कुछ दूरी पर मासूम को कुत्तों से छुड़ाया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
फतेहगढ़ थाने के गांव रामनगर कुटरा निवासी राजू कुशवाह पेंटर हैं। उनका पांच माह का बेटा धीरज उर्फ धनुज सोमवार शाम झोपड़ी में चारपाई पर सो रहा था। मां शिखा बाहर बर्तन धुल रही थी। अन्य भाई-बहन खेलने चले गए। उसी समय दो खूंखार कुत्ते झोपड़ी में घुस आए। उन्होंने चारपाई पर लेटे धीरज को मुंह में दबा लिया। इसके बाद खेतों की तरफ ले गए। कुछ ही देर में शिखा की नजर चारपाई पर गई तो वहां बच्चे को न देख। बाकी बच्चों से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सके।
शोरगुल मचा तो बच्चे और आसपास के लोग दौड़े। कुछ दूरी पर कुत्तों को बच्चे को नोंचता देख चीख पुकार मचाते हुए दाैड़े। लेकिन तब तक कुत्ते मासूम के पीठ और सीने पर काफी घाव कर चुके थे। राजू और शिखा गंभीर हालत में बच्चे को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उसके सीने और पीठ पर बड़े घाव थे। पिता राजू ने बताया कि उनके सात बच्चों में धीरज सबसे छोटा था। अन्य बच्चों में सनी, प्राची, सिमरन, राजकुमारी, दीपक, धीरज हैं।