{"_id":"0fa21811bbdafb21bcd0f0a46efafa2d","slug":"amid-tight-security-the-nomination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन आज से
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज से
विज्ञापन
नामांकन होंगे। नामांकन पत्र सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दाखिल किए जाएंगे।
पहले चरण में कमालगंज और बढ़पुर विकास खंड में चुनाव कराए जा रहे हैं।
विकास खंड बढ़पुर, कमालगंज और कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस
बल तैनात रहेगा।
नामांकन के समय प्रत्याशी और समर्थकों के अलावा कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेगा। नामांकन करने वालों की सघन तलाशी ली जाएगी। इसके बाद ही नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा। कलेक्ट्रेट इलाके में पांच बैरियर लगेंगे। यह बैरियर जीआईसी गेट के सामने, कचहरी तिराहा, जिलापूर्ति कार्यालय गेट, अभिलेखागार न्यायालय के सामने
रहेंगे। जीआईसी फतेहगढ़ के बैरियर पर एक दरोगा, तीन सिपाही तैनात रहेंगेे। कचहरी तिराहे पर एक दरोगा, तीन सिपाही, जिलापूर्ति कार्यालय गेट पर कोतवाल फतेहगढ़, दो दरोगा, चार सिपाही डेढ़ सेक्शन पीएसी को तैनात किशा गया है। अभिलेखागार न्यायालय के सामने बैरियर पर एक हेड कांस्टेबिल, दो सिपाही, नामांकन कक्ष प्रवेश द्वार पर एक हेड कांस्टेबिल,
तीन सिपाही, नामांकन कक्ष के मुख्य गेट पर एक दरोगा, दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। वहीं विकास खंड में महिला सिपाहियों और दरोगा को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। बताते चलें कि बढ़पुर विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य की तीन और क्षेत्र पंचायत की 82 सीटें हैं। कमालगंज ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य की 6 व क्षेत्र पंचायत सदस्य की 139 सीटें
हैं। इनके लिए 28 व 29 सितंबर को नामांकन कराए जाएंगे। नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए हैं। उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक और समर्थक को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को की जाएगी। 3 अक्टूबर को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्यक्रम है।