{"_id":"6104432a8ebc3e05075817c2","slug":"ambulane-services-cuokd-not-get-normal-farrukhabad-news-knp643368220","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद एंबुलेंस के भरोसे मरीज, गाड़ियों को स्टाफ का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद एंबुलेंस के भरोसे मरीज, गाड़ियों को स्टाफ का इंतजार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हड़ताली एंबुलेंस कर्मचारियों के लखनऊ जाने के बाद तीसरे दिन भी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों की भर्ती की गई। बावजूद इसके अभी तक चंद एंबुलेंस ही चालू हो सकी हैं। शाम तक 46 में से 15 गाड़ियां लोहिया अस्पताल परिसर में खड़ी रहीं। हालांकि विभाग सभी एंबुलेंस में स्टाफ तैनात किए जाने का दावा कर रहा है।
एंबुलेंस चालक और ईएमटी की हड़ताल के बाद 28 जुलाई को सभी चाभियां सीएमओ को सौंपकर लखनऊ चले गए थे। गाड़ियों का संचालन शुरू कराने के लिए नए स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लोहिया अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को भी एंबुलेंस संचालक कंपनी के अफसरों ने नए स्टाफ की भर्ती जारी रखी। शाम को अस्पताल परिसर में 15 एंबुलेंस खड़ी थीं। लेकिन, इनमें कोई स्टाफ नजर नहीं आ रहा था। हालांकि जिम्मेदार सभी गाड़ियों को ऑन रोड करने की बात कह रहें हैं।
‘सभी 46 गाड़ियों पर स्टाफ तैनात हो गया है। 12 फार्मासिस्ट लगाए गए हैं। 11 लोहिया की और चार लिंजीगंज की गाड़ियां भी यहीं खड़ी हैं। अभी लोकेशन पर गाड़ियां नहीं भेजी गई हैं।’ - सौरभ कुमार, प्रोग्राम मैनेजर, एंबुलेंस।