फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ambulance staff saved the life of a five month old baby

Farrukhabad News: एंबुलेंस स्टाफ ने बचा ली पांच माह के शिशु की जान

Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ambulance staff saved the life of a five month old baby
फर्रुखाबाद। सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद आखिरकार एक पांच माह के शिशु का जीवन बचा लिया। ऑक्सीजन लेवल 31 पहुंचने पर लोहिया अस्पताल से रेफर किया गया था। एंबुलेंस कर्मी ने एंबूबैग से ऑक्सीजन देकर सैफई में भर्ती के दौरान लेवल 91 तक पहुंचा दिया। कंपनी ने स्टाफ को प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

राजेपुुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी पांच माह की पुत्री शिवा को लोहिया अस्पताल से गंभीर हालत में 31 दिसंबर की दोपहर में रेफर किया गया था। उसका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 31 पहुंच गया था। बच्चे को जब एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया, तो परिजन बेहाल थे। ईएमटी कमल और चालक शैलेंद्र मासूम को एंबुलेंस से लेकर सैफई निकले। बताया जाता है कि एंबुलेंस के ईएमटी ने हाथ से चलने वाले एंबूबैग से ऑक्सीजन देनी शुरू कर दी। कठिन परिश्रम के बाद जब तक सैफई मेडिकल काॅलेज पहुंचे, तब तक बच्ची का ऑक्सीजन लेवल 91 तक पहुंच गया। ऑक्सीजन लेबल बढ़ने से बच्ची के परिजन भी खुश दिखे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय चौहान ने बताया कि लखनऊ मुख्य कार्यालय से दोनों ही स्टाफ को प्रोत्साहित करने की घोषणा की गई। बताया कि इसके तहत उन्हें 1080 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed