फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allegation of removing the section of murder and abortion by taking five lakh rupees

Farrukhabad News: पांच लाख रुपये लेकर हत्या व गर्भपात की धारा हटाने का आरोप

Sun, 08 Oct 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Allegation of removing the section of murder and abortion by taking five lakh rupees
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा एसओ पर पांच लाख रुपये लेकर हत्या व गर्भपात की धारा हटाने का आरोप लगाकर ग्रामीण ने एडीजी से शिकायत की। एडीजी ने पूरे मामले में एएसपी को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना अरवल गांव खैरूद्दीनपुर राजा साहब निवासी महेंद्र ने एडीजी आलोक सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव चमन नगरिया निवासी मोहन से सात वर्ष पहले बेटी प्रीति की शादी की थी। उसके दो बच्चे है। वह तीसरी बार गर्भवती हुई। ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसको प्रताड़ित करते थे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने प्रीती को गर्भपात की अधिक गोलियां खिला दीं। इसके कारण वह बीमार हो गई। 24 जुलाई को ससुरालीजनाें ने फंदे पर लटकाकर प्रीति की हत्या कर दी। एसपी विकास कुमार के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मऊदरवाजा एसओ के हमराह ने समझौता करने का दबाव बनाया। महेंद्र ने इन्कार कर दिया। गवाहों के बयान दर्ज करवाए। उसके बाद भी एसओ ने पांच लाख रुपये लेकर मुकदमे से हत्या व गर्भपात की धारा हटाकर पति का आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चालान कर दिया। एसओ से बात करने गया तो उन्होंने भगा दिया। एडीजी ने एएसपी डॉ. संजय कुमार को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed