फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Akshaya Tritiya Today , Diamond and Gold Rebate

अक्षय तृतीया आज, डायमंड व गोल्ड पर छूट

Mon, 20 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya Today , Diamond and Gold Rebate
21 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व है। इसके लिए सर्राफा दुकानें सज गई
विज्ञापन
हैं। दुकानदारों के पास एक से बढ़कर एक डिजाइन की ज्वैलरी स्टाक में है। दुकानदारों की ओर से डायमंड और गोल्ड की ज्वैलरी पर 5 से 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि कुदरत की मार से फसल में हुए नुकसान का असर बिक्री पर पड़ेगा।

शहर के रेलवे रोड, नेहरू रोड, सेठ गली, कोतवाली रोड फतेहगढ़, स्टेट बैंक रोड और चूड़ी वाली गली में स्थित सर्राफा दुकानें सज गई हैं। सर्राफा दुकानदारों ने रेडीमेड डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी का स्टाक कर लिया है। अक्षय तृतीया पर कुछ दुकानदारों ने सोने और हीरे के जेवर पर 5 से 10 प्रतिशत तक की छूट भी दे रखी है। हालांकि इस बार आलू और गेहूं की फसल बर्बाद होने से बिक्री पर असर पड़ेगा। नेहरू रोड स्थित सोनम ज्वैलर्स के स्वामी संजय वर्मा ने बताया कि

अक्षय तृतीया पर उनके पास डायमंड और गोल्ड की एक से बढ़कर एक डिजाइनर ज्वैलरी है। सोने की अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, लॉकेट, चांदी व सोने के सिक्के और डायमंड सेट की कई डिजाइनें उपलब्ध हैं। बताया कि गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरी में 5 से 10 प्रतिशत की वह छूट देंगे। यह भी कहा कि किसानों की दुर्दशा को देखते हुए इस बार 50

प्रतिशत बिक्री घटने का अनुमान है। सर्राफा व्यवसायी शिवांग रस्तोगी का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अक्षय तृतीया पर सोने के दाम गिरे हैं लेकिन किसानों को हुए नुकसान के चलते बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत का फर्क पड़ सकता है। डायमंड ज्वैलर्स के अमित वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी खरीद पर वह ग्राहकों को गिफ्ट और छूट देंगे।
 
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ
आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में सुख, संपन्नता आती है। इस दिन सोना खरीदने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। जिनको सोना फलता नहीं है वह लोग अक्षय तृतीया पर सोना खरीदें तो फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed