फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agra police raided the house and took away two people including a woman

Farrukhabad News: घर में दबिश देकर महिला समेत दो को ले गई आगरा पुलिस

Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Agra police raided the house and took away two people including a woman
शमसाबाद। आगरा नंबर की गाड़ियों पर आई पुलिस ने एक घर में दी दबिश एक महिला सहित दो युवकों को पकड़ लिया। छत से कूदकर भागे युवक से रिवाल्वर भी बरामद हुई है। कूदकर भागते आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को तीन राउंड गोली भी चलानी पड़ी। हालांकि इस घटनाक्रम की थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुइया संत निवासी विपिन शर्मा के मकान में कुछ दिन पूर्व दो युवक और एक युवती किराए पर रहने के लिए आए थे। खाली मकान को विपिन शर्मा के परिजनों ने 1600 रुपये प्रतिमाह किराए पर दे दिया था। इसके बाद दोनों युवक एक युवती के साथ मकान में रहने लगे। मकान मालिक फैजबाग स्थित दूसरे मकान में काफी दिनों से रह रहे हैं।
विज्ञापन

कुइया संत का मकान खाली पड़ा रहता था। शनिवार सुबह आगरा नंबर की चार कारों से पुलिस गांव पहुंची। उन्होंने मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस आने का शक होते ही एक युवक गेट से निकला, तो उसे पकड़ लिया। दूसरे ने मकान से कूदकर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने तीन राउंड गोली चलाकर उसे दबोच लिया गया। मकान मालिक विपिन शर्मा के पुत्र सुधांशु ने बताया कि रजत नामक युवक ने मकान किराए पर लिया था। वह कौन और कहां के थे। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि छत से कूदकर भागे युवक से पुलिस ने एक रिवाल्वर भी बरामद की थी। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की जानकारी नहीं है। कहां की पुलिस थी और किसे ले गई, यह नहीं पता। वह मामले की जानकारी करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed