फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After waiting for seven hours, the mother waded through two kilometers of water to reach her sick daughter

Farrukhabad News: सात घंटे इंतजार के बाद दो किमी. पानी से गुजरकर बीमार बच्ची तक पहुंची मां

Sat, 20 Sep 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
After waiting for seven hours, the mother waded through two kilometers of water to reach her sick daughter
फोटो-01,कंपिल बदायू मार्ग पर बीमार बच्ची क़ो माँ से मिलाने के लिए वोट का इंतजार करती सुनीता,संवा
कंपिल (फर्रुखाबाद)। बेबसी ऐसी की चंद कदम पर रो रही बीमार नवजात बच्ची से मिलने के लिए एक मां सात घंटे धूप में खड़े होकर इंतजार करती रही।
विज्ञापन

बाढ़ में नाव का इंतजाम न होने के कारण जब मां का धैर्य जवाब दे गया तो वह बाढ़ के पानी में घुस गईं। गर्दन तक पानी में दो किमी. का सफर तय करने के बाद वह सकुशल बच्ची तक पहुंचीं और उसे गले से लगा लिया।
जनपद बदायूं थाना उसैत के गांव महमूदपुर लिवान निवासी महिला पिंकी ने क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी अपनी ननद मंजू को तीन दिन पूर्व अपनी 27 दिन की बेटी को गोद दिया था। मंजू के एक 12 वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन

दूसरी औलाद न होने पर उन्होंने अपनी भाभी पिंकी की बेटी को गोद ले लिया और घर ले गईं। उधर, गुरुवार को बच्ची की तबीयत खराब हो गई। चिंता मे मंजू भी बीमार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मंजू ने बच्ची को वापस भेजने की बात अपनी भाभी पिंकी से कही। बीमार होने के कारण मंजू ने पड़ोसी श्यामवीर, उनकी पत्नी सुनीता के साथ बच्ची को घर से भेज किया।
उधर से मां पिंकी सुबह छह बजे ही बदायूं के गांव से राईपुर चिंघटपुर के पास टूटी पुलिया पास पहुंच गईं और बीमार बच्ची के आने का इंतजार करने लगीं। इधर, गांव सिवारा खास से पहुंचे पड़ोसी और उनकी पत्नी सुनीता बच्ची को गोद में लेकर वोट का इंतजार करने लगीं।
करीब सात घंटे तक इंतजार के बाद मां का धैर्य जवाब दे गया। वह दोपहर करीब एक बजे गांव तल्फी नगला के खेतों में भरे गर्दन तक पानी से कई बाधाओं को पार करते हुए कंपिल क्षेत्र की ओर आ पहुंचीं। मां ने पुत्री को गोद में ले लिया। उनके चेहरे पर उभरी मुस्कुराहट बता रही थी कि तमाम बाधाएं हार गईं और मां की ममता जीत गई।


तीन स्थानों पर सड़क कटी होने से आवागमन ठप

गौरतलब है की पिछले 40 दिनों से कंपिल-बदायूं मार्ग पर सड़क तीन स्थानों पर कटी होने से आवागमन ठप है। लोग वोट के सहारे ही टूटी पुलिया पार कर रहे हैं। पानी कम होता देख गुरुवार को प्रशासन ने वाल वापस लौटा दीं। इससे पिंकी को पानी से गुजरकर बच्ची तक पहुंचना पड़ा।

फोटो-01,कंपिल बदायू मार्ग पर बीमार बच्ची क़ो माँ से मिलाने के लिए वोट का इंतजार करती सुनीता,संवा

फोटो-01,कंपिल बदायू मार्ग पर बीमार बच्ची क़ो माँ से मिलाने के लिए वोट का इंतजार करती सुनीता,संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed