{"_id":"6156093c8ebc3e0a54122de3","slug":"after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-thrown-at-the-door-knocked-on-the-latch-farrukhabad-news-knp655509833","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव दरवाजे पर फेंका, खटखटाई कुंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव दरवाजे पर फेंका, खटखटाई कुंडी
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर गांव में बुधवार रात युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंक दिया गया। हत्यारे घर की कुंडी खटकाकर भाग गए। पिता के अनुसार शरीर पर चोटों के निशान भी थे। वहीं, सूत्रों के अनुसार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 18 घंटे पहले गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। चोटों के निशान नहीं मिलेे हैं।
प्रेमनगर गांव का रिंकू (32) माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ गांव के एक गोदाम पर बने आवास में रहता था। वह पूर्व में सपा नेता की कार चलाता था। बुधवार रात करीब ढाई बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। बहन बाहर निकली तो सामने रिंकू बेहोश पड़ा था। परिजनों ने मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस रिंकू को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पिता राजवीर उर्फ कल्लू ने बताया कि रिंकू के शरीर पर चोटों के निशान थे। कुंडी खटकने के दौरान बाहर बाइक की आवाज सुनी थी। उन्होंने हत्या कर शव घर के बाहर फेंकने की आशंका जताई है। शादीशुदा रिंकू दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां ऊषा भी बेहाल हैं। सीओ सोहराब आलम खां का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई नहीं दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
रिंकू का एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। रिंकू युवती से शादी करना चाहता था लेकिन युवती के परिजन राजी नहीं थे। एक माह पूर्व रिंकू युवती केे घर पर पकड़ा भी गया था। तब मामला कोतवाली भी पहुंचा था, लेकिन वहां समझौता हो गया था। युवती से प्रेम प्रसंग की जानकारी पर सपा नेता ने रिंकू को नौकरी से हटा दिया था।