फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ADSTO handed over the CDO to the police

एडीएसटीओ ने पटका सिर तो सीडीओ ने पुलिस बुला भेजा कोतवाली

Mon, 05 Aug 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
ADSTO handed over the CDO to the police
विकास भवन स्थित कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी ने अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी (एडीएसटीओ) को सोमवार सुबह विकास कार्यों की तैयार पत्रावली सहित बुलाया। उनके मौजूद रहने तक कार्यालय में न रुकने व पत्रावली तैयार न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इससे गुस्साए एडीएसटीओ ने दीवार में सिर पटक दिया। बौखलाहट देख सीडीओ ने फोन कर पुलिस बुलाई और उनको कोतवाली भेजकर डीएम को अवगत कराया। हालांकि कुछ देर बाद एडीएसटीओ को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों की आठ अगस्त को मंडलीय समीक्षा बैठक है। इससे विकास कार्यों की पत्रावली तैयार की जा रही है। दो अगस्त को सीडीओ ने एडीएसटीओ राहुल शंकर को डाक भेजी तो चपरासी ने रिसीव की। सीडीओ ने खुद डाक रिसीव न करने पर नाराजगी जताई । एडीएसटीओ ने जवाब दिया कि डाक तो कोई भी रिसीव कर सकता है। इसको लेकर नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन

इसके साथ सीडीओ ने आदेश कर दिया कि शाम को जब तक वे कार्यालय में रहेंगे, तब तक विकास भवन के किसी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय छोड़कर नहीं जाएगा। एडीएसटीओ कार्यालय का उपस्थिति रजिस्टर डीडीओ कार्यालय में रखवा दिया गया। बीच में रविवार होने से सोमवार सुबह ही सीडीओ ने डीएसटीओ सरिता सिंह, एडीएसटीओ राहुल शंकर व पंकज बाजपेई को कार्यालय बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा को लेकर पत्रावली की जानकारी मांगी और शाम को देर तक कार्यालय में न रुकने का कारण पूछा। पत्रावली तैयार न होने पर उन्होंने एडीएसटीओ पंकज बाजपेई पर कार्रवाई करने को कह दिया। इस पर पंकज बाजपेई उखड़ गए और उन्होंने सीडीओ कार्यालय के दरवाजे पर सिर पटक दिया। विभागीय सूत्रों की मानें तो उन्होंने खुदकशी करने तक की धमकी दे डाली।
इस पर सीडीओ ने डीडीओ को बुलाने के बाद पुलिस को फोन किया। इस पूरे प्रकरण से सीडीओ ने डीएम को भी अवगत कराया। फतेहगढ़ कोतवाल विकास भवन पहुंचे और पंकज बाजपेई को कोतवाली ले गए। हालांकि जिलाधिकारी ने उन्हें कलक्ट्रेट बुलवा लिया जहां से उनको छोड़ दिया गया।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि कोई खास बात नहीं है। स्टाफ कम और काम की अधिकता के चलते देर शाम तक कार्यालय में काम निपटाना पड़ रहा है। कभी-कभी तो रात नौ बजे तक कार्यालय खुले रहते हैं। ओवरलोडिंग की वजह से कुछ नोकझोंक हो गई थी। मंडलीय समीक्षा को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की 18 बिंदुओं पर पत्रावली तैयार की जा रही है।
एडीएसटीओ पंकज बाजपेई सिर में चोट लगने से शार्ट लीव लेकर चले गए। एडीएसटीओ राहुल शंकर का कहना है कि स्कूल का निरीक्षण न करने पर उनका वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा चुकी है जबकि निरीक्षण के लिए उनकी ड्यूटी भी नहीं लगी थी। फतेहगढ़ कोतवाल अजय नारायण सिंह ने बताया कि सीडीओ के फोन पर वह विकास भवन से एक व्यक्ति को कोतवाली लाए थे। हालांकि विभागीय मामला होने से कोई लिखापढ़ी नहीं हुई।

जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी अभिभावक की तरह होता है। उनकी नाराजगी पर अधीनस्थ को गुस्सा जाहिर नहीं करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि दोनों एडीएसटीओ ने जिलाधिकारी के सामने अपनी गलती स्वीकार करने के साथ क्षमा मांग ली। इससे एडीएसटीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed