फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

बिना पंजीकरण क्लीनिक व लैब चलाने में 7 झोलाछाप फंसे

Fri, 22 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
action
फर्रुखाबाद। कमालगंज कस्बा व क्षेत्र में बिना चिकित्सीय डिग्री के क्लीनिक व पैथालॉजी चलाए जाने की शिकायत पर शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ ने जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने सभी सात झोलाछापों के खिलाफ कमालगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव कुमार ने कमालगंज थाने में दी तहरीर में कहा कि अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय में लिप्त चिकित्सकों व अनाधिकृत पैथोलॉजी लैब के बारे में शिकायतें मिली थीं। इस पर उन्होंने कार्यालय सहायक ऋषि गोपाल तिवारी को मौके पर भेजकर जांच कराई। इसमें बिना चिकित्सीय डिग्री व पंजीकरण के क्लीनिक व पैथालॉजी लैब चलते मिली।
विज्ञापन

इससे कभी भी घटना घट सकती है। उन्होंने कस्बे की गंगा गली में क्लीनिक चला रहे अल्तमस खान उर्फ बद्दू, रोहन पुत्र बृजकिशोर, कानपुर रोड खुदागंज में क्लीनिक चला रहे बदरुद्दीन, गांव अखमेलपुर में शिवसरन, गांव रजीपुर में विनोद कुमार व सुमित राजपूत, शिव पैथोलॉजी के संचालक दिलीप कुमार के विरुद्ध इंडियन मेडिकल कौंसिल एक्ट के तहत तहरीर दी। इसके साथ ही सभी झोलाछापों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर एक प्रति उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed