फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ACMO found three personnel including doctor missing during inspection

Farrukhabad News: एसीएमओ को निरीक्षण में डॉक्टर समेत तीन कर्मी मिले गायब

Sat, 18 May 2024 03:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
ACMO found three personnel including doctor missing during inspection
अमृतपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ को महिला डॉक्टर समेत तीन कर्मचारी गायब मिले। उपस्थित पंजिका की जांच की, तो एएनएम के 18 मई तक के हस्ताक्षर मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने की चेतावनी दी। 46 प्रसवों का रिकार्ड भी ढूंढे नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने राजेपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें महिला डॉक्टर सोनू सिंह, लैब टैक्नीशियन अमित कुमार, एएनएम विमलेश कुमारी गायब मिले। एसीएमओ ने जब उपस्थित रजिस्टर देखा, तो एएनएम विमलेश के 18 मई तक के हस्ताक्षर थे। सीएचसी पर होने वाले प्रसव का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर जिम्मेदार स्टाफ नर्स हर्षवाला, सपना, संघमित्रा से नाराजगी जताई। सीएचसी पर 21 अप्रैल से 17 मई तक 76 प्रसव हुए। 30 प्रसवों का रिकार्ड मिल रहा है। 46 प्रसव का रिकार्ड नहीं मिला। उन्होंने शीघ्र ही सभी प्रसवों का रिकार्ड हर हाल में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। एसीएमओ ने बीसीएम रोहित कुमार से कहा कि वह सभी केंद्रों के प्रसव को हर हाल में अपलोड कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के लेबर रूम पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स को चेतावनी दी कि जो भी पोर्टल पर काम नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। एसीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मियों से जवाब तलब किया जाएगा। निरीक्षण आख्या उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed