फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of harassing the family of the innocent

Farrukhabad News: मासूम के परिजनों को हड़काने का आरोप

Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassing the family of the innocent
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल के स्पेशल नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में रेफर नवजात को भर्ती करने के लिए एक घंटे दौड़ाने और ईएमओ से अभद्रता के मामले में पीड़ित ईएमओ ने सीएमएस से लिखित शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि नवजात के परिजनों को स्टाफ ने हड़काया है। बच्चे माता-पिता इलाज को लेकर चिंतित हैं। थाना कमालगंज के गांव निशान नगला निवासी श्यामजीत की पत्नी शीतला के कमालगंज सीएचसी पर बेटा हुआ था। शनिवार को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू यूनिट लाए तो उन्हें एक घंटे तक दौड़ाया गया। श्यामजीत ने परिवार के ईएमओ डॉ. उदयराज को बुलाया तो स्टाफ ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

डॉक्टर ने सोमवार को सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा से मुलाकात की। उन्हें एक पत्र देकर कहा कि 11 अक्तूबर की रात 10 बजे एसएनसीयू वार्ड में स्टाफ नर्स सरिता और वा़र्ड आया सुनीता ने परिचय लेने के बाद भी अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं 12 अक्तूबर की सुबह फिर मरीज का हाल जानने गए तो ड्यूटी स्टाफ नर्स ज्योत्सना ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि नवजात के माता-पिता को हड़काया गया। डॉक्टर ने स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।


चार सदस्यीय टीम करेगी जांच
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धीर सिंह ने जांच के लिए तीन डॉक्टरों समेत चार सदस्यीय टीम बना दी। इसमें डॉ. प्रभात कुमार वर्मा अध्यक्ष, डॉ. ओमप्रकाश कश्यप, डॉ. शशि कटियार, सारा आराधना टैगोर को सदस्य बनाया गया। उन्होंने तीन दिन में मामले की जांच आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed