फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of beating old man, killing pet dog

Farrukhabad News: वृद्ध को पीटने, पालतू कुत्ते की हत्या का आरोप

Thu, 08 Aug 2024 04:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating old man, killing pet dog
फर्रुखाबाद। चार लोगों ने वृद्ध से मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने पालतू कुत्ते को मार डाला। पुत्र ने दिल्ली से इस मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर झाला निवासी वृद्ध महेंद्र सिंह अकेले ही रहते हैं। गांव के चार दबंग लोगों ने उनके मकान से सामान चोरी कर लिया। जानकारी होने पर महेंद्र सिंह ने विरोध जताया। इस पर दबंगों ने मंगलवार शाम वृद्ध के साथ मारपीट कर उनको जान से मारने की धमकी दी। महेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी दिल्ली में रह रहे पुत्र बृजनंदन को दी। पुत्र ने इस मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने की जानकारी हुई है। पूरे मामले में क्षेत्रीय दरोगा को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed