फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accountants' strike, crop loss assessment stuck in 55 villages

Farrukhabad News: लेखपालों की हड़ताल, 55 गांवों में फसल नुकसान का आकलन अटकास

Thu, 03 Oct 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accountants' strike, crop loss assessment stuck in 55 villages
फर्रुखाबाद। जिले में आई बाढ़ से तीन तहसीलों के करीब 55 राजस्व गांव बुरी तरह प्रभावित हुए। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

शासन ने किसानों को जल्द मुआवजा देने के लिए दो दिन में नुकसान के आकलन की रिपोर्ट मांगी थी, मगर नवाबगंज कांड के बाद बुधवार से लेखपाल हड़ताल पर चले गए। लिहाजा सर्वे रिपोर्ट फंस गई है।
जिले की कायमगंज तहसील के कंपिल, शमसाबाद 20 राजस्व गांव, अमृतपुर तहसील के राजेपुर, कड़हर के 33 राजस्व गांव और सदर तहसील के गंगा किनारे बसे दो राजस्व गांवों में करीब दो माह तक बाढ़ का पानी खेतों में भरा रहा। इससे हजारों हेक्टेयर फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

चार दिन पहले शासन ने दो दिन में सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों के नुकसान का आकलन करके सर्वे रिपोर्ट मांगी थी। मंशा थी कि शीघ्र ही किसानों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। मगर इसी दौरान नवाबगंज के उखरा में लेखपालों के साथ मारपीट की घटना के बाद जिले भर के लेखपाल हड़ताल पर चले गए। लिहाजा उन्होंने काम बंद कर दिया। इससे 55 गांवों का सर्वे का काम भी लटक गया है। लिहाजा समय से रिपोर्ट न पहुंचने पर बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलना मुश्किल लग रहा है। कायमगंज तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया कि 20 राजस्व गांव प्रभावित हैं। शासन को रोजाना रिपोर्ट भेजते रहे। फिलहाल फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश उच्चाधिकारियों से नहीं मिले हैं। यदि मिलते हैं, तो वह आकलन करवाएंगे। सदर तहसील के गांवों की रिपोर्ट लगभग तैयार है। अमृतपुर तहसीलदार करमवीर सिंह ने बताया कि बाढ़ में 33 राजस्व गांव प्रभावित हुए हैं। लेखपाल हड़ताल से वापस नहीं आते, तो कानूनगो से सर्वे रिपोर्ट बनवाकर शासन को उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed