फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accident

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 21 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
accident
कायमगंज। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए युवक और महिला की मौत हो गई। दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव घसिया चिलौली निवासी विमलेश उर्फ बिल्लू (45) की पत्नी कानपुर के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। वे कैंट में सरकारी आवास पर पत्नी सलोनी के साथ रहते थे।
शुक्रवार को विमेलश कायमगंज आने के लिए स्टेशन के लिए निकले तो रास्ते में एक बाइक की टक्कर से वे घायल हो गए। उन्हें पास के कांशीराम हॉस्पिटल में ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह फतेहगढ़ कोतवाली के गांव नगला निनौआ खरुआ निवासी लीलावती(50) कोल्ड स्टोरेज में काम करके 9 जून को वापस घर आ रही थी।
तभी ट्रक की टक्कर से घायल हो गईं थी। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। दामाद शानू ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी।
मारपीट कर दुकानदार से चार हजार छीनने का आरोप
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी निवासी नीरज कुमार चौराहे के पास दुकान है। शनिवार को गांव के दबंग युवक दुकान पर आया और पानी की बोतल मांगी। नीरज के रुपये मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। नीरज ने युवक के खिलाफ मारपीट व गोलक से चार हजार रुपये निकाल कर ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed