फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant

गैस रिफलिंग करते समय लगी आग, मां-बेटा समेत तीन झुलसे

Mon, 23 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
accidant
मोहम्मदाबाद के मंडी रोड पर अवैध रिफलिंग के दौरान लगी आग की चपेट में आने से झुलसे मां-बेटा। संवाद न? - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मंडी रोड पर अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है। रविवार को सड़क किनारे गैस रिफलिंग होते समय अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पास में खड़े मां-बेटा और दुकानदार झुलस गया। पुलिस के पहुंचने पर दुकानदार वहां से भाग गया। आग से झुलसे मां-बेटा को परिवार के लोगों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद नगर में मंडी रोड पर कुछ दुकानदार चोरी छिपे गैस की रीफिलिंग का काम करते हैं। वे बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरकर महंगे दामों में बेचते हैं। रविवार को गांव मौधा निवासी ओम प्रकाश सिंह की पत्नी ममता अपने 13 वर्षीय पुत्र माधव के साथ छोटे सिलेंडर में गैैस डलवाने मंडी रोड स्थित एक दुकान पर आई थी। दुकानदार जितेंद्र गुप्ता निवासी राजीव नगर सड़क किनारे महिला के छोटे सिलेंडर में बड़े सिलेंडर से गैस रीफिलिंग कर रहा था। कुछ दूरी पर तीनों लोग खड़े थे। तभी किसी ने बीड़ी या सिरगेट जलाई, जिससे रीफिलिंग हो रहे सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

इससे पास में खड़ी ममता व उसका बेटा माध्यव और दुकानदार जितेंद्र गुप्ता आग की चपेट में आने से झुलस गए। माधव के पैर, हाथ, चेहरा और बाल झुलसे हैं, मां ममता के हाथ और पैर व दुकानदार के हाथ व बाल झुलस गए। इसकी जानकारी कोतवाल राकेश कुमार को दी गई। उन्होंने दरोगा जय गोविंद को मौके पर भेजा। दरोगा के पहुंचने से पहले दुकानदार जितेंद्र गुप्ता वहां से भाग गया। महिला के परिवार वाले भी घटना की जानकारी पर मौके पर आए। उन्होंने झुलसे मां-बेटा को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि वह छोटे सिलेंडर में गैस भरवाने आई थी। गैस भरने के दौरान अचानक आग लगने से वह और उसका बेटा झुलस गया है। दरोगा जय गोविंद ने बताया कि मौके पर दुकानदार नहीं मिला। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed