फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Abuses in teacher and ARP, audio viral

प्रशिक्षण में सोशल डिस्टेंस तार-तार, शिक्षक व एआरपी में हुआ गाली गलौज

Sat, 13 Jun 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Abuses in teacher and ARP, audio viral
राजेपुर बीआरसी प्रशिक्षण लेते शिक्षक व शिक्षाकाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
शिक्षक व एआरपी में गालीगलौज, आडियो वायरल
विज्ञापन

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर बीआरसी पर दीक्षा व प्रेरणा एप प्रशिक्षण में वेतन रुकवाने को लेकर शिक्षक और एआरपी में गालीगलौज हुआ। इसके बाद मोबाइल पर भी कहासुनी हुई। इसका आडियो वायरल हो गया। उधर प्रशिक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ती भी दिखीं।
शनिवार को बीआरसी राजेपुर में दीक्षा एवं प्रेरणा एप के प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुलाया गया। एक संकुल प्रभारी शिक्षक ने एआरपी की शिकायत पर सीडीओ के निर्देश पर वेतन रोके जाने पर आपत्ति की। उसने गलत शिकायत करने का एआरपी पर आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा और गालीगलौज हुआ। वहां मौजूद शिक्षकों ने विवाद को शांत करा दिया।
विज्ञापन

शिक्षक घर चले गए। इसके बाद एक एआरपी ने शिक्षक को फोन कर गालियां दीं और सीडीओ से कहकर वेतन फिर से रुकवाने की धमकी दी। इसका आडियो वायरल हो गया। ये बीईओ के पास पहुंच गया। उधर प्रशिक्षण में कुर्सियां पास-पास डलवाई गईं थी। इससे शिक्षकों के बैठने में सामाजिक दूरी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण बीईओ रमेश चंद्र जौहर की देखरेख में हुआ। बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि कुछ शिक्षकों ने प्रशिक्षण में कुर्सी बढ़ा ली होगी। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया है। एआरपी और शिक्षक में विवाद हुआ है। दोनों को सोमवार को बुलाया गया है। दोनो पक्ष सुनने के बाद रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed