{"_id":"57dae7354f1c1b0d47d479df","slug":"abdominous-withdrew-and-he-promised-to-return-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल आने का वादा कर विदा हुए लंबोदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल आने का वादा कर विदा हुए लंबोदर
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
नितगंजा से निकली विसर्जन यात्रा में सजी भगवान गणेश प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश महोत्सव के आखिरी दिन चतुर्दशी पर शहर में जगह-जगह से भगवान गणेश की विसर्जन यात्राएं निकलीं। पूरा शहर अबीर, गुलाल से सराबोर नजर आया। मटकी फोड़ने में युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। पांचाल घाट पर 105 गणेश प्रतिमाओं को भू विसर्जित किया गया।
गुरुवार को रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में सुबह हवन हुआ। पुजारी गोपाल शर्मा, ओंकारनाथ शास्त्री ने पूजन-अर्चन कर प्रतिमा को सिंहासन पर विराजमान कराया। सुबह करीब 9:30 बजे विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। मोहल्ला राजीव गांधी नगर, सीमा बेकरी रेलवे रोड की विसर्जन यात्राएं चल रही थीं। युवक, युवतियां, महिलाएं, पुरुष और बच्चे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल लोग राहगीरों और दुकानदारों को प्रसाद स्वरूप केला, बूंदी, लड्डू, टाफी, मेवा-मिश्री और पानी के पैकेट लुटाते हुए चल रहे थे।
मोहल्ला नितगंजा से निकली यात्रा मे काली का अखाड़ा, मां सरस्वती और भगवान कृष्ण व अर्जुन की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं घुमना पर दो जगह, नेहरू रोड पर एक जगह और रेलवे रोड पर पांच जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मटकी फोड़ने के लिए युवाओं में होड़ सी मची रही। कई युवा मटकी फोड़ के दौरान चुटहिल भी हुए।
विज्ञापन
श्री महाकाल मंदिर से निकली विसर्जन यात्रा में कृष्ण बहादुर अस्थाना, रमेशचंद्र कुशवाह, दीपक, बूरावाली गली से निकली यात्रा में गौरव गुप्ता, राजीव शर्मा, सूर्यांश सैनी शामिल रहे।
बजरिया सालिगराम से निकली यात्रा में अभय सक्सेना, दीपक भारद्वाज, पवन गुप्ता, आदित्य भारद्वाज, आकाश, तलैया फजल इमाम से निकली यात्रा में रामसिंह, मुकेश, कांशीराम कालोनी टॉउनहाल से निकली यात्रा में अरविंद गुप्ता और गुड़िया मौजूद रहे।
दिलावरजंग से निकली यात्रा में मोहित गुप्ता, अमित गुप्ता, काली देवी से निकली यात्रा में अभिषेक, संजीव वर्मा, डबग्रान से निकली यात्रा में आशीष गुप्ता, सत्यपाल, मोनू, नवनीत कनौजिया शामिल रहे।
इसके अलावा कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया, बाल्मिकी मंदिर ठंडी सड़क, गुरुगांव देवी मंदिर, आईटीआई काली देवी मंदिर, पलरिया, ठंडी सड़क, हाता करम खां और वृंदावन गली चौक आदि मोहल्लों से विसर्जन यात्राएं निकलीं। पांचाल घाट पर भक्तों ने प्रतिमाओं को भू विसर्जित कर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जोरदार उद्घोष लगाए। लालदरवाजा पर एसओ नवाबगंज नरेंद्र गौतम और रेलवे रोड चौकी इंचार्ज मोहम्मद आसिफ आदि पुलिसबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे।
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगला नान से गणेश विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा मुख्यमार्गों से होते हुए ढाईघाट पहुंची। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा भू विसर्जित की गई। चेयरमैन विजय गुप्ता, गुड्डू दुबे, राहुल दुबे, अंकित अवस्थी, रजनेश पाठक, शिव कुमार पाठक, अनिल चतुर्वेदी और भीम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। वहीं रोशनाबाद में भी विसर्जन यात्रा निकाली गई। यहां सुनील भारद्वाज, पप्पू भारद्वाज, बृजेश भारद्वाज और विश्वप्रकाश आदि मौजूद रहे।
कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से मोहल्ला आजाद नगर कटिया रोड से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई।
यात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई अटैना घाट पहुंची, जहां प्रतिमा को भू विसर्जित किया गया। पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विमला बाथम, राजकुमार बाथम, मोनू बाथम, अध्यक्ष विकास गुप्ता, निर्दोष कुमार, राजू सैनी, अमन शाक्य, ऋषभ गुप्ता और कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।