{"_id":"68681caec945aa1d2f02a8bb","slug":"a-woman-lying-on-a-cot-was-bitten-by-a-snake-and-died-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106691-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चारपाई पर लेटी महिला को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चारपाई पर लेटी महिला को सांप ने डसा, मौत
Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चारपाई पर सो रही एक महिला को सांप ने डस लिया। चंद मिनट में ही वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो माह पहले ही मायके आई थी। परिवार के लोग बेहाल हैं।
हरदोई जिले के थाना पाली के गांव जहानपुर अखरी निवासी गीतू (24) शुक्रवार दोपहर घर पर चारपाई पर लेटी थी। उसी समय कहीं से आए काले सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही वह चीख उठी। परिवार के लोग आए तो पैर से खून निकल रहा था। कुछ दूरी पर सांप भागता दिखाई दिया। परिजन कार से उसे अस्पताल ले जा रहे थे चंद मिनट में ही वह बेहोश हो गई। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गीतू के चाचा राजन मिश्रा व बलराम मिश्रा ने बताया कि उसकी शादी गांव खनकलापुुर के मोहित तिवारी से हुई थी। उसके दो मासूम पुत्र आरब (4) और तन्वे (2) हैं। भाई शंकर मिश्रा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुरालियों को भी सूचना दे दी गई है। शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी गई।