फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A teenager who was found taking medicine was cut from the goods train and died

दवाई लेने निकली किशोरी की मालगाड़ी से कटकर मौत

Mon, 25 Nov 2019 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
A teenager who was found taking medicine was cut from the goods train and died
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते रोशनी के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
ननिहाल में रह रही एक किशोरी डाक्टर से दवाई लेने निकली तभीमालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीड़ से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव कटहर निवासी रामगोपाल शंखवार की पुत्री रोशनी (17) नेकपुर निवासी अपने मामा ईश्वर दयाल के यहां बचपन से ही रहती थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह घर से नेकपुर पुल के नीचे डाक्टर के यहां से दवा लेने निकली थी। जैसे ही नेकपुर क्रासिंग पर पहुंची तभी फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

मालगाड़ी की टक्कर से रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल और गार्ड के बताने पर मालगाड़ी को रोक दिया गया। परिजन रोशनी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रासिंग बंद होने तथा मोहल्ले के लोगों के पहुंचने से फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। कर्नलगंज चौकी पुलिस के पहुंचने पर काफी देर बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मामा ईश्वरदयाल का कहना है कि रोशनी को दौरे पड़ते थे। उसी की दवा लेने जा रही थी। माना जा रहा है कि ट्रैक क्रास करते वक्त दौरा आ गया होगा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed