फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A student who went to take bath in Ganga with his friends drowned, divers started searching for him

Farrukhabad News: दोस्तों संग गंगा नहाने गया छात्र डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

Wed, 11 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 11 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A student who went to take bath in Ganga with his friends drowned, divers started searching for him
फर्रुखाबाद। दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया एक छात्र डूब गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को भी बुला लिया। खोजबीन के बावजूद शाम तक उसका पता नहीं चल सका। वह माता-पिता का इकलौता बेटा है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव नगला दरियाब निवासी अमलेश यादव सीआरपीएफ में हैं। उनका एक मकान भोलेपुर से बेवर रोड पर बना है। अमलेश की पत्नी प्रिया, बेटी किरन और इकलौते पुत्र अनुराग को पढ़ाने के लिए यहीं रहती हैं। उनका पुत्र अनुराग (16) घर पर बिना सूचना दिए मसेनी चौराहा निवासी दोस्त आशू राजपूत के साथ गंगा में नहाने चला गया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे नहा रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गहरे पानी में घुसने के लिए लोगों ने मना किया, लेकिन वह अंदर की ओर चला गया। आशू बाहर निकल गया, मगर अनुराग गहरे पानी में समा गया। आसपास लोगों के शोरगुल पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोस्त से परिजनों की जानकारी ली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों से खोजबीन शुरू कराई। देर शाम तक कुछ पता नहीं चला है। परिजन सचिन कुमार ने बताया कि अनुराग इकलौता पुत्र है। फिलहाल खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरीगेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों को लगाया गया है। काफी दूर तक खोजबीन कराई गई है। गहराई अधिक होने की वजह से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed