{"_id":"6975245c49f994257b0e697b","slug":"a-stall-selling-farrukhabadi-namkeen-savory-snacks-has-been-set-up-in-lucknow-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108813-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लखनऊ में फर्रुखाबादी नमकीन का लगा स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लखनऊ में फर्रुखाबादी नमकीन का लगा स्टॉल
Sun, 25 Jan 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम फर्रुखाबादी नमकीन का स्टॉल भी लगाया गया। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने स्टॉल देखा तो नमकीन की जानकारी दी गई। जिले के 40 लाभार्थी सम्मानित होकर देर रात घर लौटे।
लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसमें शहर के कमलेश्वर फूड प्रॉडक्ट के सुधीर अग्निहोत्री ने स्टॉल लगाया। वहां गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबादी नमकीन के बारे में गृहमंत्री को अवगत कराया। इसके विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी और ओडीओपी के 40 लाभार्थियों को वहां सम्मानित किया गया। देर शाम सम्मानित होने के बाद सभी लोग वापस आए। उद्योग केंद्र के प्रबंधक मोहम्मद आजम ने बताया कि लखनऊ में लगे नमकीन के स्टॉल गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया था। जिन 40 लाभार्थियों को भेजा गया था, वह सम्मानित होकर देर रात वापस आ गए।