फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A hut caught fire under suspicious circumstances, four people got burnt due to cylinder explosion

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में झोपड़ी में लगी आग, सिलिंडर फटने से चार झुलसे

Thu, 12 Jun 2025 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
A hut caught fire under suspicious circumstances, four people got burnt due to cylinder explosion
ढाईघाट पर धू-धूकर जलती झोपड़ी। - फोटो : संवाद
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ढाई घाट पर रात में एक बाबा की झोपड़ी में आग लग गई। इसके बाद सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे तीन आश्रम सहित पांच दुकानदारों की दुकानें जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान चार लोग झुलस गए। साधु ने पड़ोसी गांव के दो नामजद व तीन अज्ञात युवकों पर आग लगाने की शिकायत की।
विज्ञापन



ढाईघाट पुल के उत्तरी तट के पास सड़क किनारे दुकानदार खोखा (लकड़ी की दुकान) रखकर पान-मसाला व प्रसाद आदि बेचते हैं। सड़क किनारे ही साधु गंगा सिंह झोपड़ी डालकर आश्रम बनाए हैं। बुधवार रात करीब 9:30 बजे गंगा सिंह की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग देख गंगा सिंह शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इसी दौरान झोपड़ी में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे आग और विकराल हो गई। आग ने सागर दास निवासी चौड़िया सिनोली कायमगंज, बाबा फरारी दास, शाहजहांपुर निवासी सुरेश गिरि की झोपड़ियों के साथ ही चौराहार निवासी मुनीम, जिला मैनपुरी थाना व कस्बा कुरावली निवासी सतीश, चौरा निवासी रजनीश कुमार, गंगा दरवाजा कायमगंज निवासी प्रमोद कुमार व श्यामवीर की दुकान को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू की। आग बुझाने के दौरान कल्लू उर्फ गंगा सिंह, सागर दास, बाबा देवनाथ व बाबा सतीश झुलस गए। झुलसे लोगों ने नर्सिंग होम में उपचार कराया गया। रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। बाबा व दुकानदारों ने बताया कि आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गंगा सिंह ने आरोप लगाया कि शाम को गांव समैची के दो युवकों से विवाद हो गया था। कुछ देर बाद उनकी झोपड़ी में आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि झगड़ा करने वाले लोगों ने ही आग लगाई। उन्होंने मामले में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed