फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A dead body was found lying on the bank of a drain in Amethi Kohna

Farrukhabad News: अमेठी कोहना में नाले के किनारे पड़ा मिला शव

Fri, 22 Aug 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A dead body was found lying on the bank of a drain in Amethi Kohna
फोटो-19, अमेठी कोहना में नाले किनारे पड़ा शव देखती पुलिस व फारेंसिक टीम।
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव अमेठी कोहना में शुक्रवार को नाले के किनारे एक अज्ञात शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने कई बार उसे घूमते देखा था। पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कादरीगेट थाने के पांचाल घाट रोड पर गांव अमेठी कोहना नाले की पुलिया के पास शुक्रवार सुबह एक 55 साल का अज्ञात का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पांचाल घाट चौकी पुलिस जांच की। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मृत मिला युवक कई महीने से घूमते हुए देखा गया। वह घुमंतू किस्म का था। हालांकि उसके नाम, पते की किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई।
विज्ञापन

रात में ही किसी समय मरने की बात बताई जा रही है। पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं दिखे। स्वाभाविक मौत लग रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा हो जाएगा। दिखने में घुमंतू है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed