फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A crane will pick up a vehicle parked on the roadside.

Farrukhabad News: सड़क किनारे खड़ा किया वाहन तो उठा ले जाएगी क्रेन

Thu, 05 Sep 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
A crane will pick up a vehicle parked on the roadside.
फर्रुखाबाद। शहर में लगने वाले जाम से निजात के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को कार्यालय में बैठक कर कार्ययोजना बनाई। उन्होंने यातायात प्रभारी को सड़क किनारे वाहन खड़े मिलने पर क्रेन से उठाकर सीज करने के निर्देश दिए। लाल सराय से मऊदरवाजा थाने तक अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम लगने से लोग परेशान हैं। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने जाम से निजात के लिए शहर में अतिक्रमण, पार्किंग, वेडिंग जोन व ई रिक्शा संचालन के संबंध में अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने यातायात प्रभारी रजनेश कुमार को निर्देश दिए कि सड़क या फुटपाथ पर वाहन खड़े मिलें तो उन्हें क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन में जमा कराएं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने कहा कि नगर पालिका उन्हीं ई-रिक्शा को संचालन के लिए अधिकृत करें। इनमें आगे-पीछे एचएसआरटीसी नंबर प्लेट लगी हो, चालक के पास लाइसेंस, बीमा व फिटनेस प्रमाणपत्र व टैक्स जमा होने के साथ साउंड सिस्टम न लगा हो। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने व माल ढुलाई करने वाले ई-रिक्शा सीज कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ईओ विनोद कुमार ने बताया ई-रिक्शा के रूट निर्धारित कर कलर कोड दिया जाएगा। इसके लिए ई-रिक्शा चालक अपना आवेदन नगर पालिका में जमा करें। सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिये कि स्ट्रीट वेंडर पल्ला पार्क व घुमना सब्जी मंडी में आवंटित स्थान पर ही बैठें, अन्यथा आवंटन निरस्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने लालगेट से चौक व मऊदरवाजा तक अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इससे फुटपाथी दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें। सड़क से लेकर नगर पालिका की नाली के पीछे तक अतिक्रमण मिलने पर जुर्माना लगाने के साथ सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।

रोहित गोयल ने इन मार्गों से जुड़ने वाले वनवे मार्गों को भी अतिक्रमण मुक्त करने का सुझाव दिया। इस पर नेहरू रोड पर लगने वाले संडे बाजार को लिंजीगंज व मन्नीगंज में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। फतेहगढ़ में मंगल बाजार को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। जीएम डीआईसी जौहरी, द्रवित जैन, सरल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed