{"_id":"68681c7d8d75a9e2b40aef5a","slug":"a-child-died-after-drinking-pesticide-kept-in-a-pepsi-bottle-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-126387-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखी कीटनाशक दवा पीने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखी कीटनाशक दवा पीने से बालक की मौत
विज्ञापन
पेप्सी की बोतल में रखी कीटनाशक दवा पीने से बालक की हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायत नगरा निवासी वीरेंद्र सिंह खेत में डालने के लिए कीटनाशक दवा लाए थे। गुरुवार को खेत में दवा डालने के बाद उन्होंने बची हुई दवा पेप्सी की बोतल में रख दी थी। वीरेंद्र सिंह के पुत्र राज (8) ने दोपहर करीब चार बजे पेप्सी की बोतल में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे इलाज के दौरान राज की मौत हो गई। शव देख मां पूनम देवी दहाड़े मारकर रोने लगीं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में चाचा विजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिन भाई वीरेंद्र सिंह कीटनाशक दवा लाए थे। बची हुई दवा उन्होंने पेप्सी की बोतल में करके रख दी थी। भतीजे ने पेप्सी की बोतल में रखी कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। राज दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई रजित (6) है।
विज्ञापन