{"_id":"68ed4406257d7bc75a05e7af","slug":"a-check-of-rs-86000-was-given-for-treatment-at-the-installation-ceremony-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131300-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अधिष्ठापन समारोह में इलाज के लिए दिया 86 हजार का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अधिष्ठापन समारोह में इलाज के लिए दिया 86 हजार का चेक
Mon, 13 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो-01,सीपी गेस्ट हाउस में लायंस क्लब के अधिष्ठापन समारोह में बोलते अधिष्ठापन अधिकारी।संवाद
कायमगंज। लायंस क्लब कायमगंज का 49वां अधिष्ठापन एवं दीक्षांत समारोह नगर के सीपी गेस्ट हाउस में हुआ। कार्यक्रम में निर्धन के इलाज के लिए 86 हजार रुपये का चेक दिया गया। साथ ही गरीब छात्राओं को साइकिलें भेंट की गईं।
क्लब की अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूली छात्राओं ने गणेश वंदना और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में सर्वसम्मति से डॉ. मिथिलेश का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया।
समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल को आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपने की घोषणा की गई। क्लब की ओर से गरीब महिला के पुत्र के इलाज के लिए 86 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया, साथ ही 22 निर्धन छात्राओं को साइकिलें भेंट की गईं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर एमजेएफ लायन संपति सर्राफ, लायन ज्ञान प्रकाश गुप्ता, लायन शरद अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)