फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नए सीएमओ को मिली अस्पताल में गंदगी

नए सीएमओ को मिली अस्पताल में गंदगी

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नए सीएमओ डा. राकेश कुमार ने लिंजीगंज सिविल अस्पताल पहुुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक मौजूद नही मिली। कुछ देर बाद पहुंची अधीक्षक को सीएमओ ने एक सप्ताह के अंदर गंदगी के साथ ही कमियां दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आंदोलन को जल्द ही समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर खत्म करा दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ही सीएमओ ने जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद वह डा. एम एम अग्रवाल के साथ मंदिर में माथा टेकने के बाद लिंजीगंज अस्पताल सुबह 8.45 बजे पहुंच गए। सीएमओ ने जब वहां की हालत देखी तो वह दंग रह गए। उस समय तक कोई भी डाक्टर और कर्मचारी नही पहुंचा था। जबकि मरीज वहां पर बैठे हुए थे। यह देख अधीक्षक को फोन पर सीएमओ के आने के जानकारी दी गई। इसके कुछ देर बाद अधीक्षक सरला रघुवंशी अस्पताल पहुंची। सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपरेशन कक्ष का शीशा टूटा था और उसमें गत्ता लगा था। यह देख नाराजगी जताई और शीश को ठीक करने के निर्देश दिए। सीएमओ को वहां पर गंदगी भी दिखाई दी। यह सब देख कर सीएमओ ने अधीक्षक से एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य कमियों को दूर करने के निर्देश दिए है। सीएमओ जो कर्मचारी समय पर नही पहुंचे उनसे जबाव तलब किया है। इसके साथ ही एक्सरे मशीन को चालू करने के लिए जल्द ही एक टैक्निशियन को तैनात करने की बात कही है। सीएमओ के सुबह आने की जानकारी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। मालूम हो कि सीएमओ डा. राकेश कुमार इससे पहले कायमगंज अस्पताल में लंबे समय तक रह चुके है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed