{"_id":"34-204530","slug":"Farrukhabad-204530-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस के दौरान बारात में झगड़ा, चलीं कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस के दौरान बारात में झगड़ा, चलीं कुर्सियां
Farrukhabad
Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बारात में डांस करने के दौरान हुई धक्कामुक्की के बाद जमकर मारपीट हुई। कुर्सियों को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वह तीन लोगों को पकड़ कर थाने लाई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
मऊदरवाजा के गांव जौहरी नगला निवासी अमर सिंह के पुत्र जगराम की शादी का समारोह गांव में सोमवार की रात हो रहा था। बारात चढ़ने के दौरान डंास में धक्कामुक्की होने लगी। इससे डांस कर रहे युवकों में मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए लोगाें ने वहां रखी कुर्सियां एक दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया। हंगामा और झगड़ा होने की जानकारी पर मऊदरवाजा पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस गांव के परमार सिंह शाक्य, इनके भाई रनवीर सिंह, व अजय पाल को पकड़ कर थाने ले आई। मैनपुरी के किशनी थाना के मटरूआहार निवासी पुनीत कुमार ने परमार सिंह शाक्य, इनके भाई रनवीर सिंह, गांव के अजय पाल व रनवीर सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पकड़े गए तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। पीड़ित ने आरोपियाें पर सोने की चेन, मोबाइल व 85 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
उधर, कांशीराम कालोनी निवासी सुषमा देवी के भाई सुभाष कुमार बहादुरगंज तराई में रहते हैं। गांव में इनकी जमीन में सुषमा देवी ने हिस्सा मांगा था। इसको लेकर भाई और बहन में विवाद चल रहा था। मंगलवार को सुषमा देवी अपने पुत्र दीपक और नीरज के साथ सुभाष के घर बंटवारे की बात करने र्गइं। यहां मामा और भांजे में मारपीट हो गई। जानकारी पर मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मामा और भांजे को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।